ट्रंप ने क्यूबा को तेल बेचने वाले किसी भी देश पर शुल्क लगाने की धमकी दी, मेक्सिको पर बढ़ा दबाव

President Claudia Sheinbaum gives a thumbs up after voting in the country's first judicial elections in Mexico City, June 1, 2025.AP/PTI(AP06_01_2025_000487B)

वॉशिंगटन, 30 जनवरी (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत क्यूबा को तेल बेचने या आपूर्ति करने वाले देशों से आने वाले किसी भी सामान पर शुल्क लगाया जाएगा। यह कदम मेक्सिको पर दबाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने इस सप्ताह कहा कि उनकी सरकार ने कम से कम अस्थायी रूप से क्यूबा को तेल की आपूर्ति रोक दी है, लेकिन उन्होंने कहा कि यह एक “संप्रभु निर्णय” है, जो अमेरिका के दबाव में नहीं लिया गया।

ट्रंप मेक्सिको पर क्यूबा सरकार से दूरी बनाने के लिए दबाव बढ़ा रहे हैं। (एपी) जीआरएस जीआरएस

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग: #स्वदेशी, #समाचार, ट्रंप ने क्यूबा को तेल बेचने वाले किसी भी देश पर शुल्क लगाने की धमकी दी, मेक्सिको पर बढ़ा दबाव