बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 30 जनवरी (पीटीआई) — उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शराब पीने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। चार व्यक्ति — नौशाद (35), कामरान, अफसर और चंद्रप्रकाश — एक दुकान बंद करने के बाद साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तभी अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी।
उन्होंने बताया कि सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नौशाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी तीन लोगों का इलाज जारी है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पीटीआई
श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज
SEO टैग्स: #स्वदेशी, #समाचार, यूपी: शराब पीने से एक की मौत

