जम्मू, 8 फरवरी (पीटीआई)
एक कथित शातिर अपराधी को यहां कड़े सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है, पुलिस ने रविवार को बताया।
पुलिस के अनुसार, बिश्नाह के कोठे चोरली गांव निवासी बलदेव राज को पीएसए के तहत हिरासत में लेकर भद्रवाह जिला जेल में रखा गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि राज एक शातिर अपराधी है और जिला मजिस्ट्रेट, जम्मू से औपचारिक हिरासत आदेश प्राप्त करने के बाद उसे पीएसए के तहत बंद किया गया है।
उन्होंने कहा, “जम्मू के विभिन्न पुलिस थानों में इस अपराधी के खिलाफ पहले से ही कई एफआईआर दर्ज हैं।”
अधिकारी ने बताया कि उसे आपराधिक गतिविधियों से रोकने के उद्देश्य से उसके खिलाफ पीएसए के तहत एक डोजियर तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट, जम्मू को भेजा गया था, जिसके बाद उनके द्वारा पीएसए वारंट जारी किया गया।
उन्होंने कहा कि इलाके के स्थानीय लोगों ने अपराध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।
अधिकारी ने कहा, “पुलिस लोगों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी तथा संगठित अपराध सहित सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।”
(पीटीआई)

