खड़गे को बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने पर विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट किया

**EDS: THIRD PARTY IMAGE, SCREENGRAB VIA SANSAD TV** New Delhi: Leader of the Opposition in the Rajya Sabha Mallikarjun Kharge speaks in the House during the Budget session of Parliament, in New Delhi, Thursday, Feb. 5, 2026. Congress MP Jairam Ramesh is also seen. (Sansad TV via PTI Photo)(PTI02_05_2026_000141B)

नई दिल्ली, 9 फरवरी (भाषा) विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए राज्यसभा के विपक्षी सदस्यों ने सोमवार को सदन से बहिर्गमन किया।

कांग्रेस सदस्य खड़गे ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने की अनुमति नहीं दी गई।

हालांकि, सभापति सी पी राधाकृष्णन ने उन्हें लोकसभा से संबंधित मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी और कहा कि “जो कुछ भी वे कहते हैं वह रिकॉर्ड में नहीं जाएगा”।

इससे पहले, खड़गे ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल द्वारा पिछले सप्ताह भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सदन के बाहर एक बयान देने का मुद्दा उठाया था, जब संसद का सत्र चल रहा था।

चूंकि सभापति ने खड़गे को बोलने नहीं दिया, इसलिए पूरे विपक्ष के सदस्य अपने पैरों पर खड़े होकर अपना विरोध जता रहे थे।

जैसे ही सभापति प्रश्नकाल के साथ आगे बढ़े, विपक्षी सदस्यों ने अपना विरोध जारी रखा और बाद में सदन से बहिर्गमन किया। पीटीआई एओ/एसकेसी सीएस डीआरआर

वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, खड़गे को बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने पर विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट किया