झारखंडः हत्या के मामले में एक व्यक्ति को उम्रकैद

Jharkhand: Man get life term in murder case

चाईबासा (झारखंड) 9 फरवरी (पीटीआई) झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक अदालत ने सोमवार को छह साल पुराने हत्या के मामले में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई।

प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोषी मोहम्मद जावेद पर 15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

चक्रधरपुर थाना अंतर्गत पोटका के निवासी जावेद ने 19 जुलाई, 2020 को एक छोटे से मुद्दे पर लड़ाई के बाद राजू मुखी पर पत्थर से हमला किया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

दोषी न्यायिक हिरासत में है। पीटीआई बीएस एनएन

वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, झारखंडः हत्या के मामले में एक व्यक्ति को उम्रकैद