शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर, वायु गुणवत्ता ‘खराब’

New Delhi: The India Gate shrouded in a layer of smog as people make their way during a cold winter morning, at Kartavya Path, in New Delhi, Wednesday, Dec. 24, 2025. The national capital's Air Quality Index (AQI) moved to 'very poor' from 'severe' on Tuesday, according to the Central Pollution Control Board (CPCB).(PTI12_24_2025_000064B)

नई दिल्ली, 11 फरवरी (पीटीआई)। बुधवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही और एक्यूआई 295 दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, 20 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, 16 केंद्रों पर ‘खराब’ श्रेणी में जबकि दो केंद्रों पर ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।

सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

मौसम के मोर्चे पर, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और दिन के दौरान हल्की धुंध छाए रहने की आशंका है।

स्टेशन-वार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक), लोधी रोड पर 13.4 डिग्री सेल्सियस (4.4 डिग्री अधिक), रिज पर 13.6 डिग्री सेल्सियस (2.6 डिग्री अधिक) और आयानगर में 13.3 डिग्री सेल्सियस (3.5 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया।

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

SEO टैग्स: #swadesi, #News, #DelhiWeather, #AirQuality