कनाडा के स्कूल में गोलीबारी की घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख

**EDS: RPT, REMOVES LOCATION REFERENCE, THIRD PARTY IMAGE** In this image released on Feb. 9, 2026, Prime Minister Narendra Modi interacts with students during 'Pariksha Pe Charcha 2026 with PM'. (PMO via PTI Photo)(PTI02_09_2026_RPT248B)

नई दिल्ली, 11 फरवरी (पीटीआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कनाडा में हुई गोलीबारी की घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

कनाडाई अधिकारियों के अनुसार, ब्रिटिश कोलंबिया के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पास के एक घर में दो अन्य लोग मृत पाए गए।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कनाडा में हुई भयावह गोलीबारी से मैं गहराई से स्तब्ध हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस गहरे शोक के क्षण में भारत कनाडा की जनता के साथ एकजुटता में खड़ा है।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने बताया कि टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई गोलीबारी में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो को गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया।

कनाडाई रॉकी पर्वतमाला में स्थित टंबलर रिज कस्बा वैंकूवर से 1,000 किलोमीटर से अधिक उत्तर में, अल्बर्टा की सीमा के पास स्थित है। PTI SKU SKU KSS KSS