सरकार ने उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेवा तीर्थ भवन रखने का निर्णय लिया: खट्टर

Ranchi: Union Minister Manohar Lal Khattar, right, with Jharkhand LoP Babulal Marandi during state-level workshop on VB-G-RAM-G rural employment scheme, in Ranchi, Monday, Jan. 12, 2026. (PTI Photo)?(PTI01_12_2026_000201B)

नई दिल्ली, 13 फरवरी (पीटीआई) — केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘सेवा तीर्थ भवन’ स्टेशन रखने का निर्णय लिया है।

दो नए कर्तव्य भवनों के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो नए कर्तव्य भवनों का उद्घाटन किया और एक स्मारक डाक टिकट तथा स्मारक सिक्का भी जारी किया।