कैरेबियन में कथित ड्रग्स नाव पर अमेरिकी सेना का एक और हमला, 3 की मौत

President Donald Trump speaks during a cabinet meeting at the White House, Tuesday, Dec. 2, 2025, in Washington, as Defense Secretary Pete Hegseth looks on. AP/PTI(AP12_02_2025_000521B)

वॉशिंगटन, 14 फरवरी (एपी) अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने कैरेबियन सागर में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप वाली एक नाव पर एक और घातक हमला किया है।

यूएस सदर्न कमांड ने सोशल मीडिया पर कहा कि नाव “कैरेबियन में मादक पदार्थों की तस्करी के ज्ञात मार्गों पर जा रही थी और मादक पदार्थों की तस्करी गतिविधियों में संलग्न थी।” उसने बताया कि इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। पोस्ट से जुड़े एक वीडियो में एक नाव को पानी में चलते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद वह आग की लपटों में घिरकर विस्फोट हो जाती है।

शुक्रवार का यह हमला ट्रंप प्रशासन द्वारा कथित ड्रग्स नावों पर किए गए हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़ाकर 133 कर देता है। सितंबर की शुरुआत से कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में कम से कम 38 हमले किए जा चुके हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि क्षेत्र के “कुछ शीर्ष कार्टेल ड्रग तस्करों” ने हालिया “बेहद प्रभावी” सैन्य हमलों के कारण कैरेबियन में सभी मादक पदार्थों की गतिविधियों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि, हेगसेथ ने अपने निजी सोशल मीडिया खाते पर किए गए इस दावे के समर्थन में कोई विवरण या जानकारी प्रस्तुत नहीं की।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका लैटिन अमेरिका में कार्टेल के साथ “सशस्त्र संघर्ष” की स्थिति में है और उन्होंने इन हमलों को मादक पदार्थों के प्रवाह को रोकने के लिए आवश्यक कदम बताया है। लेकिन उनके प्रशासन ने “नार्को-आतंकवादियों” को मार गिराने के दावों के समर्थन में बहुत कम साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। (एपी) डीआईवी डीआईवी

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग: #swadesi, #News, कैरेबियन में कथित ड्रग्स नाव पर अमेरिकी सेना का एक और हमला, 3 की मौत