जम्मू में कांग्रेस के ‘लोक भवन चलो’ मार्च को पुलिस ने रोका, कई हिरासत में

Police stop Congress’ ‘€˜Lok Bhawan Chalo’€™ march in Jammu, several detained

जम्मू, 14 फरवरी (भाषा) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सैयद नसीर हुसैन और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को शनिवार को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने कार्रवाई तब की जब सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता महाराजा हरि सिंह पार्क में एकत्र हुए और जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने और ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की मांग को लेकर अपने ‘हमारी रियासत हमारा हक’ आंदोलन के हिस्से के रूप में लोक भवन की ओर जुलूस निकालना शुरू कर दिया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने बताया कि हुसैन (सांसद) कर्रा, एआईसीसी महासचिव और सीएलपी नेता जी ए मीर, कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला और एआईसीसी सचिव और पंजाब के विधायक परगट सिंह सहित कई कांग्रेसियों को पुलिस ने ज्वेल चौक के पास हिरासत में लिया।

पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोक कल्याण के मुद्दों को उजागर करने के लिए लोक भवन तक एक शांतिपूर्ण मार्च की योजना बनाई, लेकिन उन्हें प्रतीक्षा कर रहे पुलिस वाहनों में ले जाया गया और जिला पुलिस लाइन में रखा गया। पीटीआई टीएएस एमपीएल एमपीएल

Category: ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, जम्मू में कांग्रेस के ‘लोक भवन चलो’ मार्च को पुलिस ने रोका, कई हिरासत में