अमेठी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर 4 वर्षीय बालक की मौत

Solis Unveils JP 975: India’s Leading New-Gen Tractor Platform

अमेठी (उप्र), 18 फरवरी (पीटीआई) अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार शाम वारिसगंज स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास हुई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।

जामो के अलीपुर निवासी बच्चे के पिता कृष्ण प्रकाश यादव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनका बेटा वीराज अपने घर के पास खेल रहा था, तभी ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।

यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी की शाम उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था, तभी ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जामो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शिकायत के अनुसार, ट्रैक्टर गौरिगंज थाना क्षेत्र के पूरे दयालपुर गांव निवासी विवेक तिवारी का बताया जा रहा है।

जामो थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

SEO टैग्स: #स्वदेशी, #न्यूज़, #अमेठी, #सड़क_हादसा, #ट्रैक्टर_हादसा