फरीदाबाद फैक्ट्री आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 39

Faridabad: People gather around charred remains after a fire broke out at a factory in Sector 24, in Faridabad, Monday, Feb. 16, 2026. More than 35 people were rushed to hospitals with burns in the incident. (PTI Photo)(PTI02_16_2026_000584B)

फरीदाबाद, 20 फरवरी (पीटीआई) यहां मुजेसर क्षेत्र में फैक्ट्री में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि फैक्ट्री मालिक के बेटे सहित दो और लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री मालिक विजय मोंगा के बेटे अभिषेक मोंगा (37) और संजय कॉलोनी निवासी फैक्ट्री कर्मचारी प्रदीप कुमार (21) की गुरुवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

दोनों सोमवार को कलकाजी लुब्रिकेंट्स और शिव स्टील कंपनी की कार्यशाला में लगी आग में करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गए थे। यह आग उस समय लगी जब रसायनों से भरे एक ड्रम में चिंगारी गिर गई, जिससे कई विस्फोट हुए।

पुलिस ने बताया कि अभिषेक अपने पिता को बचाने के लिए फैक्ट्री के अंदर गए थे, जहां वे घायल हो गए।

घटना के सिलसिले में नामजद किए गए विजय मोंगा भी आग में घायल हुए हैं और उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि जिला उपायुक्त के आदेश पर मामले की जांच के लिए बादखल उपमंडल मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम गठित की गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारी रणवीर और भावीचंद की हालत गंभीर है। वे 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं और उनका सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीटीआई सीओआर डीआईवी डीआईवी

Category: Breaking News

SEO Tags: #swadesi, #News, Faridabad factory fire toll rises to 39