दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहने की संभावनाः आईएमडी

IMD predicts light rainfall in Delhi on Feb 18

नई दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.6 डिग्री अधिक है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत से 2.4 डिग्री अधिक है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि रविवार को आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शाम 5.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चला है कि शनिवार शाम 6 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 211 की रीडिंग के साथ ‘खराब “श्रेणी में बना रहा।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। पीटीआई एसएसएम ओज़ेड ओज़ेड

वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैगः #swadesi, #News, रविवार को दिल्ली में आसमान साफ रहने की संभावनाः आईएमडी