शहर में वायु गुणवत्ता खराब

New Delhi: A man carrying sacks of goods walks by amid dense fog on a winter morning, at Mayur Vihar area, in New Delhi, Saturday, Dec. 20, 2025. Visibility plunged across parts of Delhi on Saturday morning, with buildings and flyovers fading into a grey blur amid dense fog, as the capital’s AQI edged closer to the ‘severe’ category at 384. (PTI Photo/Ravi Choudhary) (PTI12_20_2025_000036B)

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस) _ शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.2 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 242 था।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। पीटीआई एसएचबी डीवी डीवी

वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैगः #swadesi, #News, शहर में वायु गुणवत्ता खराब