नई दिल्ली, 25 फरवरी (पीटीआई) — बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बुधवार को एक महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चों की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस को इस मामले में महिला के पति की भूमिका पर संदेह है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना चंदन पार्क इलाके की है, जहां महिला और उसके तीन बच्चों के शव उनके घर के अंदर पाए गए।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला के पति ने कथित तौर पर पत्नी और तीनों बच्चों का गला रेतने के बाद मौके से फरार हो गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर भेजा गया। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अधिकारी ने कहा, “मामले की जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।” PTI SSJ DV DV

