नई दिल्ली, 25 फरवरी (पीटीआई) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में बुधवार तड़के एक वाहन द्वारा कथित तौर पर टक्कर मारने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना की सूचना रात 12:50 बजे मिली, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर तीन घायलों को पाया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “सभी को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायल बच्ची को मृत घोषित कर दिया।”
अन्य दो घायल उपचाराधीन हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि उनके बयान स्वास्थ्य ठीक होने पर दर्ज किए जाएंगे।
प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि पीड़ितों को एक वाहन ने टक्कर मारी, जिसका चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, घटनाक्रम की सटीक जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा और फिलहाल उसे शवगृह में रखा गया है।
आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें तैनात कर दी गई हैं। पीटीआई SSJ SMV VN VN
श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़
एसईओ टैग्स: #swadesi, #News, Girl, 10, killed in road crash in northeast Delhi

