दिल्ली के नजफगढ़ में गोलीबारी मामले में अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

**EDS: SCREENGRAB VIA PTI VIDEOS** New Delhi: Police investigate at a house where four members of a family, including a woman and her three daughters, were allegedly found dead with their throats slit, in the Siraspur area of North West district of Delhi, Wednesday, Feb. 25, 2026. The woman's husband is missing and suspected to be involved in the case, police said. (PTI Photo)(PTI02_25_2026_000076B)

नई दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा)। दिल्ली पुलिस ने जबरन वसूली से जुड़े गोलीबारी के एक मामले में 31 वर्षीय एक कथित अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी रवि उर्फ संदीप को सोनू दरियापुर गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया गया है और वह दिल्ली और हरियाणा में हत्या के प्रयास और हथियार अधिनियम के कई मामलों में वांछित है।

पुलिस ने कहा कि उसे बवाना में दर्ज जबरन वसूली से संबंधित एक मामले में भगोड़ा घोषित किया गया था और हरियाणा के सोनीपत में हत्या के प्रयास के एक मामले में भी वांछित था।

नजफगढ़ में उसकी आवाजाही के बारे में एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एक दल ने जाल बिछाया और उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

“रवि 2016 से कई गंभीर अपराधों में शामिल था, जिसमें एक शादी के दौरान एक डीजे ऑपरेटर पर गोलीबारी और हरियाणा में एक सरकारी अधिकारी पर गोलीबारी शामिल थी। 2019 में, उसने जेल में बंद गैंगस्टर सोनू दरियापुर के कहने पर जबरन वसूली के लिए बवाना में एक व्यक्ति पर कथित रूप से गोली चला दी। पीटीआई बीएम बीएम एएमजे एएमजे

वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, दिल्ली के नजफगढ़ में गोलीबारी मामले में अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार