होबार्ट, 27 फरवरी (भाषा) जॉर्जिया वोल के शानदार शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को यहां भारत को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की महिला एकदिवसीय श्रृंखला पर कब्जा कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (70 गेंदों में 54 रन) और प्रतीका रावल (81 गेंदों में 52 रन) के अर्धशतकों की मदद से नौ विकेट पर 251 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड और एलाना किंग ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में, घरेलू टीम ने केवल 36.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें वोल ने 82 गेंदों में 101 रन बनाए और सलामी बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड ने 62 गेंदों में 80 रन बनाए। तीसरा एकदिवसीय मैच रविवार को इसी स्थान पर होना है। संक्षिप्त अंकः भारतः 50 ओवर में 251/9 (हरमनप्रीत कौर 54, प्रतीका रावल 52) ऑस्ट्रेलियाः 36.1 ओवर में 252/5 (जॉर्जिया वोल 101, फोबे लिचफील्ड 80) पीटीआई ”

