हिमाचलः शिमला में खाई में गिरी कार, तीन की मौत, दो घायल

Himachal: Three dead, two injured after vehicle falls into gorge in Shimla

शिमला, 27 फरवरी (भाषा) शिमला जिले में शुक्रवार को एक बोलेरो कैंपर के गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

मृतकों की पहचान रामपुर के चिकसा गांव के कपिल (41), पुष्पादेवी (67) और उर्मिला देवी (40) के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान रामपुर तहसील निवासी राकेश कुमार (39) और लीला देवी (41) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना शाम करीब 4 बजे बहलिधर के पास हुई जब हल्का वाणिज्यिक वाहन चला रहे कपिल ने अपना नियंत्रण खो दिया। नतीजतन, वाहन एक गहरी खाई में गिर गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसने घायलों को बचाया और शवों को भी बरामद किया।

घायलों को महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर, खनेरी ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पीटीआई कोर पीआरके

वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, हिमाचलः शिमला में वाहन के खाई में गिरने से तीन की मौत, दो घायल