
पटनाः जद (यू) के सांसद संजय कुमार झा ने रविवार को कहा कि उन्होंने पश्चिम एशिया में बिहारी प्रवासियों की सुरक्षा के संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है।
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद क्षेत्र की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने केंद्र से बिहार सहित भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए “त्वरित और प्रभावी उपाय” करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा, “मुझे अपने प्रियजनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित परिवारों के फोन आ रहे हैं।
झा ने कहा कि जयशंकर ने उन्हें आश्वासन दिया कि केंद्र पूरे क्षेत्र की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में है और भारतीय दूतावास बिहार सहित भारतीय नागरिकों के कल्याण की रक्षा के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्थिति स्थिर होने पर केंद्र बिना किसी देरी के आवश्यक कदम उठाएगा। पीटीआई सुक सोम
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, JD (U) के संजय झा ने पश्चिम एशिया में बिहारी प्रवासियों की सुरक्षा पर जयशंकर से बात की
