नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार को एक घर के बाहर अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर हवा में गोलियां चलाईं।
उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
घटना की सूचना भजनपुरा पुलिस थाने में दी गई, जिसके बाद एक दल को मौके पर भेजा गया। शिकायतकर्ता, जिसकी पहचान 39 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल कादिर के रूप में हुई है, ने पुलिस को बताया कि दो से तीन लोगों ने भागने से पहले उसके घर के सामने गोलीबारी की।
एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत एकत्र किए। अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
अभियुक्तों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। पीटीआई बीएम आरएचएल
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, दिल्ली के भजनपुरा में घर के बाहर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

