नोएडा (यूपी) 11 मार्च (पीटीआई) ग्रेटर नोएडा में एक हाउसिंग सोसाइटी में अपने अपार्टमेंट की 13वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर मौत हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि महिला शिविका पंजाब के मोहाली में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की पढ़ाई कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, वह हाल ही में कॉलेज से घर लौटी थी।
बिसराख स्टेशन हाउस ऑफिसर कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा कि यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को हुई। उन्होंने कहा कि सोसायटी के एक सुरक्षा गार्ड ने महिला को जमीन पर खून से लथपथ पड़ा देखा।
अधिकारी ने कहा कि गार्ड ने उसके परिवार के सदस्यों और पुलिस को सूचित किया।
एसएचओ शर्मा ने कहा कि उसकी मौत के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा, “जांच की कार्यवाही पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शर्मा ने कहा कि आगे की कानूनी जांच चल रही है। पीटीआई कोर किस ओज़ ओज़
Tag: #swadesi, #News, ग्रेटर नोएडा में अपार्टमेंट की 13वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्र की मौत

