महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार को एक गद्दे फोम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से एक कर्मचारी घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि आग सुबह करीब 5.30 बजे लगी और वाडा इलाके में पूरे परिसर में फैल गई, जहां बड़ी मात्रा में फोम रखा हुआ था।
आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं और आसपास के इलाके में घना धुआं फैल गया था।
वाडा पुलिस थाना निरीक्षक दत्ता किंड्रे ने कहा कि एक कर्मचारी जल गया और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है।
आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पीटीआई कोर जीके
Category: ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, पालघर में गद्दे की फोम फैक्ट्री में आग लगने से एक व्यक्ति घायल

