जम्मू, 29 मार्च (भाषा) जम्मू में रविवार को तवी नदी में कथित तौर पर तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गई, जिसके बाद अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि रविवार शाम जम्मू के बाहरी इलाके में नगरोटा सैनिक स्कूल के पास कश्मीरी पंडित समुदाय के तीन लड़के-बवीश कौल, सोनम दत्त और आदित्य पंडित एक तेज धारा में बह गए।
अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमें मौके पर पहुंची और लापता लड़कों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया।
यह रिपोर्ट दर्ज किए जाने के समय अभियान चल रहा था, जिसमें गोताखोर और बचाव दल क्षेत्र की तलाशी ले रहे थे। पीटीआई तास एरी एरी
Category: ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, जम्मू में तवाई नदी में डूबने से तीन लड़कों की मौत, बचाव अभियान जारी

