आगरा (यूपी), 21 जुलाई (PTI) — उत्तर प्रदेश पुलिस ने अंतरराज्यीय धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश करने के दो दिन बाद, इस मामले के कथित मुख्य सरगना अब्दुल रहमान को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
अब तक इस केस में कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि अब्दुल रहमान इस गिरोह का मास्टरमाइंड है, जिसे गैंग के सदस्य “रहमान चाचा” के नाम से जानते हैं।
उन्होंने बताया,
“अब्दुल रहमान ने खुद 1990 में इस्लाम धर्म अपनाया था और इसके बाद दिल्ली चला गया। इससे पहले इस रैकेट का सरगना कलीम सिद्दीकी था, जिसे 2021 में यूपी STF ने गिरफ्तार किया था और 2024 में उम्रकैद हुई। उसके बाद रहमान ने धर्मांतरण रैकेट की कमान संभाली।”
पुलिस ने रहमान के पास से धर्मांतरण से जुड़ा धार्मिक साहित्य भी बरामद किया है। अब आरोपी से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
इस मामले की जांच मार्च में आगरा में उस वक्त शुरू हुई, जब दो बहनों (33 और 18 वर्ष) के लापता होने की सूचना मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि उन्हें कथित रूप से मानसिक दबाव डालकर धर्म परिवर्तन और कट्टरता के लिए तैयार किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, बहनों में से एक ने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर AK-47 लिए लड़की की तस्वीर भी लगाई थी।
कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों बहनों को ‘लव जिहाद’ और कट्टरता फैलाने वाले गिरोह ने निशाना बनाया था।
उन्होंने बताया कि
“हमें उनके फंडिंग के सूत्र अमेरिका और कनाडा से भी मिले हैं।”
अब तक मामले में तीन आरोपी राजस्थान, दो-दो यूपी, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से, तथा एक-एक गोवा और उत्तराखंड से गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का काम करने का तरीका अवैध धर्मांतरण और कट्टरपंथी मानसिकता का प्रसार करना था, जिसमें ISIS के स्टाइल की झलक दिखाई दी।
पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी थे:
-
आयशा (गोवा)
-
मो. अली, जुनैद कुरैशी, और एक अन्य मो. अली (राजस्थान)
-
ओसामा और अली हसन (कोलकाता, पश्चिम बंगाल)
-
रहमान कुरैशी (आगरा, यूपी)
-
अबू तालिब (मुजफ्फरनगर, यूपी)
-
अब्दुर रहमान (देहरादून, उत्तराखंड)
-
मुस्तफा (दिल्ली)
अभी और गिरफ्तारियाँ, पूछताछ तथा जांच प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क द्वारा अब तक कितने धर्मांतरण कराए गए, यह पूछताछ और जांच में स्पष्ट होगा।
#स्वदेशी
#समाचार
#धर्मांतरण_रैकेट
#UPPolice
#मुख्यसरगना_गिरफ्तार
#DelhiArrest
#MissionAsmita
#BreakingNews

