MP: रीवा में ऑडी ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत

MP: Audi hits motorbike in Rewa, three dead

रीवा, 7 फरवरी (एजेंसी) मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक राजमार्ग पर शनिवार शाम तेज रफ्तार ऑडी कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें एक पिता और पुत्र सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना रीवा शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर रायपुर करचुलियां पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोस्टा गांव के पास हुई। पुलिस ने कहा कि पीड़ित शादी के निमंत्रण पत्र वितरित करने के लिए एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे।

मृतकों में भागवत विश्वकर्मा और उनके छोटे बेटे राहुल शामिल हैं। रायपुर करचुलियां पुलिस थाने के प्रभारी विजय सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि भागवत के बड़े बेटे की शादी 24 फरवरी को होनी थी।

अधिकारी ने बताया कि तेज गति से रायपुर करचुलियां की ओर से आ रही कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में उनके साथ सवार एक अन्य रिश्तेदार की भी मौत हो गई। सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

सिंह ने कहा कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पीटीआई कोर लाल केआरके

वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, MP: रीवा में ऑडी ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत