सम्भल (उत्तर प्रदेश), 24 जनवरी (भाषा) पुलिस ने शनिवार को बताया कि 23 वर्षीय एक कांस्टेबल ने सम्भल जिले के गुनौर थाना परिसर में अपने आवासीय क्वार्टर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
स्टेशन हाउस ऑफिसर राजीव कुमार मलिक के अनुसार, मृतक आशीष वर्मा था, जो पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल क्लर्क था।
मलिक ने कहा, “यह घटना शुक्रवार रात थाना परिसर में बने एक कमरे में हुई, जहां कांस्टेबल रस्सी से लटका हुआ पाया गया।
उन्होंने कहा कि घटना के बाद एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पीटीआई कोर किस रुक रुक
Category: ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, UP: 23 वर्षीय कांस्टेबल ने सम्भल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

