दिल्ली में नशा तस्करी के आरोप में सब्ज़ी विक्रेता गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 जुलाई (PTI) — दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से एक सब्ज़ी विक्रेता को नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का निवासी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहुल को पुलिस ने 17 जुलाई को आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास चौधरी चरण सिंह मार्ग के सर्विस रोड पर जाल बिछाकर पकड़ा

पुलिस अधिकारी ने बताया,

“उसकी तलाशी के दौरान 213.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि राहुल उत्तर प्रदेश के बरेली से हेरोइन लाकर दिल्ली में अपने संपर्कों को सप्लाई करता था। वह आनंद विहार जैसे भीड़-भाड़ वाले ट्रांजिट हब में आम यात्रियों की तरह खुद को छिपाकर काम करता था ताकि उस पर किसी को शक ना हो।

अधिकारी ने बताया कि राहुल ने बारहवीं तक पढ़ाई की है और पहले सब्ज़ी बेचने का काम करता था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसने जल्दी पैसा कमाने के लिए नशा तस्करी का रास्ता अपना लिया

पुलिस अब राहुल से पूछताछ कर रही है ताकि बरेली में तस्करी का स्रोत और दिल्ली में ग्राहक कौन-कौन हैं, इस पूरी सप्लाई चेन की कड़ियाँ जोड़ी जा सकें।

#स्वदेशी #समाचार #दिल्ली #ड्रग_तस्करी #सब्ज़ी_विक्रेता #हेरोइन #NDPSAct #पुलिस_कार्यवाई #बरेली_से_डेल्ही #BreakingNews #DelhCrime